1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Purple and Orange Cap holders of IPL 2026
Last Modified: सोमवार, 20 अप्रैल 2026 (17:30 IST)

किस गेंदबाज और बल्लेबाज के सिर पर सजी है पर्पल और औरेंज कैप

Orange Cap
लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव कल खेले गये मुकाबले में पंजाब किंग्स के दो विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष तीन में जगह पहुंच गये हैं।प्रिंस ने इस आईपीएल में सभी छह मैचों में खेले है। रविवार को उन्होंने पंजाब किंग्स के दो विकेट झटके, इसी के साथ इस सीजन में उनके कुल 11 विकेट हो गए, जो गुजरात टाइटंस (GT) के प्रसिद्ध कृष्णा के बराबर है। हालांकि प्रिंस की इकॉनमी रेट प्रसिद्ध से बहुत बेहतर है।

अंशुल कम्बोज 13 विकेट के साथ अभी भी तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) के रवि बिश्नोई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक विकेट लेने के बाद 10 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के भुवनेश्वर कुमार चौथे नंबर पर हैं।

रविवार के मैचों के बाद आरआर के जोफ्रा आर्चर के भी आठ विकेट हो गए हैं, जो चार अन्य गेंदबाजो के बराबर हैं। इसमें केकेआर के कार्तिक त्यागी भी शामिल हैं, जिन्होंने आरआर के खिलाफ तीन विकेट लिये थे।
वहीं ऑरेंज कैप, रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष तीन स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नंबर एक रहने वाला खिलाड़ी अब चौथे स्थान पर है। एसआरएच के हाइनरिक क्लासन, जीटी के शुभमन गिल और आरसीबी के विराट कोहली शीर्ष तीन स्थान पर हैं, जबकि आरआर के वैभव सूर्यवंशी केकेआर के खिलाफ 46 रन बनाने के बाद अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पंजाब के कूपर कॉनॉली भी इस सीजन में अपना दूसरा बड़ा स्कोर 46 गेंदों में 87 रन बनाया और वह भी तालिका में 223 रन के साथ छठे स्थान पर हैं, जो आरआर के यशस्वी जायसवाल के बराबर हैं। प्रियंश आर्य ने भी दो सौ रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रोहित बाहर, गुजरात ने टॉस जीतकर मुंबई के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)