सम्बंधित जानकारी
- चेन्नई के कप्तान रुतुराज और टीम पर भड़के रविचंद्रन अश्विन (Video)
- हार के बाद चेन्नई को तगड़ा झटका, अंडर 19 विजेता कप्तान हो सकता है बाहर
- चेन्नई ने किया चोक, हैदराबादी गेंदबाजों ने हार के जबड़े से छीनी जीत
- अभिषेक की आतिशी पारी के बाद भी चेन्नई ने हैदराबाद को 200 से नीचे रोका
- महेंद्र सिंह दिखे टीम के साथ, क्या दिखेंगें हैदराबाद के खिलाफ
चेन्नई के लिए जल्द लौंटेंगें थाला और यह ऑस्ट्रेलियाई पेसर
IPL 2026 में मुश्किल में फंसी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी और स्पेंसर जॉन्सन के फिट होने की खबरें आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉन्सन तो टीम के साथ जुड़ गए हैं। वहीं धोनी की मुंबई के खिलाफ वापसी संभावित है।
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा है। इस 44 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है।
धोनी ने पिछले आईपीएल में 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उन्हें घुटने की समस्या से बार-बार जूझना पड़ा है और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी।
उनकी अनुपस्थिति टीम को पहले मैच में ही खल गई जब टीम 94 रनों पर 9 विकेट गंवा बैठी थी। टीम के अंग्रेजी ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने 36 गेंदो में 42 रन बनाकर टीम को 127 रनों तक पहुंचाया। ना केवल बल्लेबाजी लेकिन चेन्नई की टीम महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव मिस कर रही है।
धोनी 2008 से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। वे 18 सीजन में 5,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके नाम विकेट के पीछे भी 200 से ज्यादा सफलताएं दर्ज है। धोनी इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। वे चेन्नई को 5 बार खिताब दिला चुके हैं।
वहीं नेथन एलिस की चोट के बाद टीम में आए स्पैंसर जॉन्सन की खलील अहमद की जगह खेलने की उम्मीद है जो अभी अभी चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुए हैं।
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा है। इस 44 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है।
धोनी ने पिछले आईपीएल में 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उन्हें घुटने की समस्या से बार-बार जूझना पड़ा है और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी।
इसके अलावा आखिरी मैच में भी चेन्नई को हैदराबाद के खिलाफ 6 गेंदों में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। लेकिन चेन्नई हैदराबाद के खिलाफ जीत नहीं पाई। ऐसे छोटे टारगेट माही टीम के लिए कई बार बना जाते थे।In process we trust
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 19, 2026
Michael Hussey shares an update on MS Dhoni #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/hX3rwJQGMo