1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. BCCI announce IPL Fan park in these five cities

इन 5 शहरों में बने फैन पार्क में दर्शक ले सकेंगे IPL Playoff का लुत्फ

IPL 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  पांच राज्यों के पांच शहरों में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फैन पार्क्स 2026 – प्लेऑफ फेज के कार्यकम की घोषणा की फैन पार्क्स 29 और 31 मई को होस्ट किए जाएंगे, जिससे अलग-अलग इलाकों के फैंस आईपीएल सीजन के रोमांचक समापन का अनुभव एक शानदार और कार्निवल जैसे माहौल में कर सकेंगे।

प्लेऑफ फेज के लिए आईपीएल फैन पार्क ग्वालियर( मध्य प्रदेश), गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), मंगलुरु( कर्नाटक), काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) और अगरतला (त्रिपुरा) में होंगे। हर फैन पार्क में आईपीएल 2026 प्लेऑफ मैचों की लाइव स्क्रीनिंग होगी, साथ ही म्यूजिक, एंटरटेनमेंट, फ़ूड कोर्ट, बच्चों के खेलने के ज़ोन, और इंटरैक्टिव फ़ैन एंगेजमेंट एक्टिविटीज़ जैसे वर्चुअल बैटिंग जोन, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग, और फैन के पसंदीदा गेम जैसे पिच परफ़ेक्ट, गेम ऑफ़ थ्रोज़ और डोंट मिस द बॉल जैसे कई दिलचस्प ऑन-ग्राउंड अनुभव होंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
क्वालिफायर 1 में गुजरात ने बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)