38वें बसंत पर भी IPL सत्र के MVP रहे सुनील नारायण, कोलकाता के बन सकते हैं कप्तान
सुनील नारायण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है। कोलकाता नाईट राइडर्स का इस आईपीएल सीजन बहुत ही बुरा प्रदर्शन रहा। लेकिन सुनील नारायण की इस उम्र में भी गेंदबाजी की धार कम नहीं हुई। अगर वह अगले साल भी फ्रैंचाइजी के लिए खेले तो उनको कप्तान बनाया जा सकता है क्योंकि इस बार भी वह Most Valuable Player की लिस्ट में शामिल है।
2014 में केकेआर ने दूसरी बार ट्रॉफ़ी जीती तो नारायण फिर से केंद्र में रहे। उन्होंने 6.35 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए। एक दशक बाद, 2024 में केकेआर ने तीसरी बार ख़िताब जीता और नारायण ने 6.69 की इकॉनमी से 17 विकेट हासिल किए। इस सीज़न में उनकी इकॉनमी 6.79 है।इन सभी सीज़नों में उनकी इकॉनमी कभी भी आठ रन प्रति ओवर से ऊपर नहीं गई।
पहले से लेकर 11वें नंबर तक बल्लेबाजी कर चुके हैं सुनील नारायण
दिलचस्प बात यह है कि सुनील नारायण के साथ में कोलकाता के हर कप्तान ने प्रयोग किया है। यही कारण है कि उनको ओपनिंग से लेकर 11 वें नंबर तक बल्लेबाजी मिली है।पहले वह सिर्फ अपनी स्पिन के लिए जाने जाते थे। उनको एक बार पिंच हिटर के तौर पर उपरी क्रम में भेजा गया और प्रयोग सफल रहा। इसके बाद तो सुनील नारायण का बल्लेबाजी क्रम लगातार बदलता ही रहा।
37 लाख से शुरु किया था नारायण ने सफर
2012 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने त्रिनिदाद के एक अनजाने मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण को ख़रीदा था। इस खिलाड़ी ने 2011 में चैंपियंस लीग टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनकी क़ीमत 5.23 करोड़ रूपये तक पहुंच गई। उस समय तक नारायण वेस्टइंडीज़ के लिए केवल तीन मैच खेले थे और उनका बेस प्राइज मात्र 37 लाख रूपये था।
2014 में नारायण को 9.5 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया। चार साल बाद 2018 की बड़ी नीलामी में नारायण को एक बार दोबारा 8.5 करोड़ में रिटेन किया गया। आईपीएल रिटेंशन के मुताबिक़ नारायण को केकेआर ने दूसरे खिलाड़ी के तौर पर इस बार रिटेन किया था। इसका मतलब था कि इस बार नारायण को सिर्फ़ छह करोड़ रूपये मिलने वाले थे, जो कि 2018 की उनकी क़ीमत से 29 प्रतिशत कम थी।
IPL 2021 में सुनील नारायण ने 14 मैचों में 16 विकेट लिए। वह कई बार टीम के लिए पहले नंबर या फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भी आए हैं। इस दौरा उनको रन गति बढ़ाने के लिेए फ्रैंचाइजी ने भेजा। कई बार फ्रैंचाइजी की यह कोशिश सफल भी हुई कई बार विफल भी।
IPL 2025 में उनको 12 करोड़ रुपए देकर रीटेन किया गया था।लेकिन वह 309 रन लुटाकर सिर्फ 10 विकेट ले पाए। वहीं बल्लेबाजी में वह सिर्फ 215 रन बना सके। इस सत्र में फ्रैंचाइजी ने इन्हें इसी दाम पर रखा लेकिन सुनील नरायण ने 13 मैचों में 6 की इकॉनोमी के साथ 15 विकेट निकाले।
IPL 2012, 2014 2024 की खिताबी जीत के थे अहम सदस्य
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की 2012, 2014 और 2024 में खिताबी जीत में स्पिनर सुनील नारायण ने अहम भूमिका निभाई थी। वह ही उस दौर के अकेले खिलाड़ी बचे हुए हैं, बाकी पूरे दल का कायकल्प हो गया है। खासकर मेगा नीलामी से पहले।
नारायण आईपीएल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों की सूची में केवल युज़वेंद्र चहल (230 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (220 विकेट) से पीछे हैं। उनके नाम 205 विकेट दर्ज हैं। वह आईपीएल में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी भी हैं। 2012 से वह लगातार सिर्फ़ केकेआर के लिए खेल रहे हैं। उसी साल केकेआर ने पहली बार IPL ख़िताब जीता था और नारायण ने 5.47 की इकॉनमी से 24 विकेट लिए थे।Though I am not in support of Sunil Narine as opener now but he could have easily won another MVP had he open with Finn Allen. pic.twitter.com/3ShNbXlfsr
— कट्टर INDIA समर्थक ™ (@KKRWeRule) May 24, 2026