1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Punjab Kings defeated Lucknow Super Giants
Last Updated : सोमवार, 20 अप्रैल 2026 (12:05 IST)

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का विजय रथ जारी, लखनऊ को 54 रनों से रोंदा

PBKSvsLSG
LSGvsPBKS प्रियांश आर्य (93) और कूपर कॉनली (87) की तूफानी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदेशन की बदौलत पंजाब किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हरा दिया। यह लखनऊ सुपर जायंट्स की टूर्नामेंट लगातार तीसरी हार है। वहीं पंजाब किंग्स इस सीजन में खेले गये अपने छह मैचों में से कोई भी मुकाबला नहीं हारी है। प्रियांश आर्य को उनकी आतिशी बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और आयुष बदोनी की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। छठें ओवर में विजयकुमार वैशक ने आयुष बदोनी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। आयुष बदोनी ने 21 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 35 रन बनाये।

12वें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने मिचेल मार्श को शिकार कर लिया। मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 40 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने कप्तान ऋषभ पंत को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में एक चौका और चार छक्के उड़ाते हुए 43 रन बनाये। निकोलस पूरन (नौ) रन बनाकर आउट हुये।  एडन मारक्रम 22 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुये। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरो में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी और 54 रनों से मुकाबला हार गई। मुकुल चौधीर 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसन ने दो विकेट लिये। विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।


लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें