1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Monsoon could spoil the IPL Final party for sports buffs at Ahemdabad

अहमदाबाद में एक साथ पहुंच सकते हैं IPL और बारिश, क्या होगा फाइनल का?

IPL
जहां इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है वहीं  बारिश भी अहमदाबाद  में फाइनल के वक्त मजा किरकिरा कर सकती है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के बीच खेले जाने वाले फाइनल में बारिश होने की आशंका है। हालांकि मूसलाधार बारिश उसके अगले दिन होगी लेकिन यह सिर्फ अनुमान ही है। गौरतलब है कि साल 2023 का फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम 2 दिन तक खेला गया था क्योंकि पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था।

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में गर्मी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिसका सीधा असर गुजरात में भी देखने को मिल रहा है। अगर 1 जून यानि कि अगले दिन भी बारिश ने खेल बिगाड़ा और नतीजा निकालने के लिए ओवर कम पड़े तो दोनों टीम ट्रॉफी साझा करेंगी। हालांकि खेल प्रेमी ऐसा होते हुए नहीं देखना चाहते। देख लेते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम किस करवट बैठेगा।

30 मई: उत्तर और पूर्व गुजरात में बारिश के आसार

आज से ही राज्य के विभिन्न जिलों में मानसूनी हलचल या प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है। उत्तर गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली और पूर्वी गुजरात के पंचमहाल, दाहोद, महीसागर और छोटा उदेपुर जिलों में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गीर सोमनाथ, दीव, दमन और दादरा नगर हवेली में भी हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

31 मई: धूलभरी आंधी और तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

31 मई को उत्तर गुजरात में बारिश की स्थिति और मजबूत होगी। इसके साथ ही दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के इलाकों में भी मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।
GTvsRCB
1 जून: अहमदाबाद-गांधीनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

1 जून को उत्तर और मध्य गुजरात के अधिकांश हिस्सों, जैसे कि अहमदाबाद, गांधीनगर, पाटन, मेहसाणा, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, खेड़ा, आणंद, पंचमहाल, दाहोद और महीसागर में व्यापक रूप से बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों ने तेज हवाओं और बिजली चमकने की स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
'15 की उम्र में हम गुल्ली-डंडा’, अमिताभ बच्चन का वैभव को लेकर ट्वीट हर जगह चर्चा में