सम्बंधित जानकारी
- IPL में मुल्लनपुर को मिला लगातार दूसरा प्लेऑफ मैच, पंजाब को होगा फायदा
- गुजरात ने कसा पंजाब पर शिकंजा, सूर्यांश ने पंजाब को 162 रनों तक पहुंचाया
- गुजरात ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)
- ऑफ-फील्ड ड्रामा हाई! ऋषभ की एक्स गर्लफ्रेंड ने दूसरी टीम को किया सपोर्ट, हुई ट्रोल
- पंजाब किंग्स की पहली हार पर श्रेयस अय्यर ने फोड़ा गेंदबाजों के सिर पर ठीकरा
पंजाब किंग्स ने छोड़े इतने आसान कैच कि Fixing हुआ ट्रेंड (Video)
IPL 2026 में विजय रथ पर सवार प्रीति जिंटा की टीम लगातर 3 मैच हारकर दूसरे पायदान पर खिसक गई है। तीसरे मैच में पंजाब किंग्स की लचर फील्डिंग इस कदर हुई कि फैंस ने सोशल मीडिया पर फिक्सिंग ट्रेंड करना शुरु कर दिया क्योंकि छूटे मौके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से बेहद आसान थे।
पंजाब किंग्स को कैच टपकाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और बुधवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 33 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।लगातार तीसरी हार के लिये पंजाब का लचर क्षेत्ररक्षण कसूरवार रहा। ईशान और क्लासेन के कैच तीन बार छूटे जबकि प्रभसिमरन ने स्टम्पिंग का मौका भी गंवाया।
चहल का प्रदर्शन काबिले तारीफ कहा जायेगा। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। उन्हें तीन विकेट मिले होते लेकिन शशांक सिंह ने एक आसान कैच छोड़ा और प्रभसिमरन सिंह ने स्टम्पिंग का आसान मौका गंवाया।
हेनरिच क्लासेन और ईशान किशन के अर्धशतकों के दम पर सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चार विकेट पर 235 रन बनाये।सपाट विकेट पर सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिये जबकि एशान मलिंगा ने चार ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाया । दोनों ने 21 डॉट गेंदें फेंकी और पंजाब किंग्स बीस ओवर में सात विकेट पर 202 रन ही बना सके।कूपर कोनोली ने 59 गेंद में नाबाद 107 रन बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
I would be surprised if this fielding by Punjab Kings doesn't go for review for match fixing pic.twitter.com/boWLEjHgWc
— Venky Mama (@venkymama100) May 6, 2026
3 catch drop 1 stump missed in last 3 overs by PBKS fielders. Isnt it looking like fixing? pic.twitter.com/jvj49Yairm
— (@viratkohli_un) May 6, 2026