सम्बंधित जानकारी
- होल्डर ने कैच नहीं किया था होल्ड, रजत थे नॉट आउट माना इयान बिशप ने
- कोहली की दहाड़, गिल का Instagram पर तगड़ा जवाब—और आखिर में प्यारी सी Hug! जानें मामला
- गुजरात ने 4 विकेट से बैंंगलूरू को दी मोटेरा में मात, प्लेऑफ का खुला रास्ता
- गुजरात के सामने 155 रनों पर सिमटी बैंगलूरू की पारी, फ्लॉप हुए कोहली रजत
- बैंगलूरू को भेदना आसान नहीं, क्या मोटेरा पर कमाल कर पाएगी गुजरात?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगूलूरू का सलामी बल्लेबाज चोटिल होकर गया इंग्लैंड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट पिछले महीने उंगली में लगी चोट का स्कैन कराने के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं।इस चोट के कारण साल्ट आरसीबी के पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह उनके हमवतन जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ पारी का आगाज किया।
यह 29 वर्षीय खिलाड़ी 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते समय चोटिल हो गया था। उनकी बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। सूत्रों के अनुसार, ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) से अनुबंधित साल्ट इंग्लैंड के टीम प्रबंधन के अनुरोध पर स्वदेश लौट गए हैं और उनकी उंगली का स्कैन किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी और साल्ट दोनों को उम्मीद है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे और वह इस महीने बाद में भारत लौट सकते हैं।साल्ट ने मौजूदा आईपीएल में छह पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे।आरसीबी फिलहाल पंजाब किंग्स के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसका अगला मुकाबला गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा।