सम्बंधित जानकारी
- गुजरात के सामने 155 रनों पर सिमटी बैंगलूरू की पारी, फ्लॉप हुए कोहली रजत
- 39वें जन्मदिन पर बैंच पर बैठे रोहित शर्मा की फिटनेस पर मुंबई चुप
- अभिषेक शर्मा ने बताया कैसे गुरु युवराज सिंह ने लॉकडाउन में दी दबाव झेलने की ट्रेनिंग
- हेड और क्लासेन ने हैदराबाद को दिलाई मुंबई पर आसान जीत, 244 की चेस का बना मजाक
- बैंगलूरू को भेदना आसान नहीं, क्या मोटेरा पर कमाल कर पाएगी गुजरात?
गुजरात ने 4 विकेट से बैंंगलूरू को दी मोटेरा में मात, प्लेऑफ का खुला रास्ता
GTvsRCBअशरद खान (तीन विकेट), जेसन होल्डर और राशिद खान (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (43), जॉस बटलर (39) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 25 गेंदें शेष रहते चार विकेट से हरा दिया।
गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। वहींं यह आरसीबी की तीसरी हार है। राहुल तेवतिया ने 17 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 27 रनों की मैच विजयी पारी खेली। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन (छह) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पांचवें ओवर में भुवनेश्वर ने शुभमन गिल को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया।
गिल ने 18 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली। आठवें ओवर में भुवनेश्वर ने जॉस बटलर को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। बटलर ने दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 39 रन बनाये। वॉशिंगटन सुंदर (12) और शाहरुख खान (आठ) को रोमारियो शेफर्ड ने आउट किया। 14वें ओवर में जीत की ओर बढ़ रहीं गुजरात को सुयश शर्मा ने जेसन होल्डर को आउट कर आरसीबी को छठा झटका दिया।

जेसन होल्डर ने 10 गेंदों में एक छक्का लगाते हुए 12 रन बनाये। गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवरों में छह विकेट पर 158 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया। राशिद खान सात रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने मैच का विजयी चौका लगाया।आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिये। रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। सुयश शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
match-winners, wholesome frame
Scorecard https://t.co/I5Hg8ybefh#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRCB | @gujarat_titans pic.twitter.com/yLA2QYggb4