1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Jacob Bethell gold chain fell on the ground retrieved by paddikal
Last Modified: गुरुवार, 14 मई 2026 (16:36 IST)

जैकब बैथल की सोने की चेन पिच पर गिरी, पड्डिकल ने लौटाई

Jacob Bethell
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के सलामी बल्लेबाज जैकब बैथल जब 12 गेंदों में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए तो उस प्रक्रिया में उनकी चेन पिच पर गिर गई।दरअसल कार्तिक त्यागी ने अपने स्पैल की पहली गेंद पर ही बैथल का विकेट लिया। उन्होंने बैथल को बाउंसर डाली जिसे वह संभाल ना सके और गेंदबाज कार्तिक त्यागी को ही कैच थमा बैठे।

 जैकब बैथल ने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। जब उनकी जगह देवदत्त पड्डीकल आए तो बल्लेबाजी छोर पर सोने की चेन गिरी हुई थी जो उन्होंने अंपायर को सौंप दी। टीवी पर भी यह दिखाया गया।
बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं जैकब बैथल

जैकब बैथल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू  में अपने हमवतन खिलाड़ी फिल साल्ट की जगह ली है। उन्होंने अभी तक अपनी छवि के अनूरूप प्रदर्शन नहीं किया है। 6 मैचों में वह 14 की औसत और 121 की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 85 रन ही बना पाए है। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 27 रनों की रही है।

बैंगलूरू को मिली कोलकाता पर आसान जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) विराट कोहली (नाबाद 105 रन) के नौंवे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शतक की मदद से बुधवार को यहां बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से शिकस्त देकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

पिछले दो मैच में शून्य पर आउट होने वाले कोहली ने 23 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 60 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के जड़ित नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे आरसीबी ने पांच गेंद रहते चार विकेट पर 194 रन बनाकर सत्र की आठवीं जीत दर्ज की।

कोहली और देवदत्त पडीक्कल (27 गेंद में 37 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की अहम साझेदारी निभाई।केकेआर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद अंगकृष रघुवंशी (71 रन) की करियर की सर्वश्रेष्ठ अर्धशतकीय पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 49 रन की मदद से चार विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन पहुंचे थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में