1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. virat kohli shubman gill send off reaction wicket hug royal challengers bengaluru vs gujarat titans

कोहली की दहाड़, गिल का Instagram पर तगड़ा जवाब—और आखिर में प्यारी सी Hug! जानें मामला

virat kohli shubman gill hindi news
आईपीएल 2026 में Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans के बीच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला गया मुकाबला भले ही लो-स्कोरिंग रहा हो, लेकिन मैदान पर जो एग्रेशन और बाद में सोशल मीडिया पर जो बेंटर देखने मिला, उसने मैच को अलग ही लेवल दे दिया। सबसे ज्यादा चर्चा रही Virat Kohli और Shubman Gill के बीच की ट्यूनिंग की जहां एग्रेशन भी था और दोस्ती भी।
 
मैच के दौरान वो पल खास बन गया जब गिल का विकेट गिरा। Bhuvneshwar Kumar की गेंद पर गिल ने शॉट खेला, लेकिन कवर में खड़े कोहली ने शानदार कैच लपक लिया। इसके बाद कोहली का पुराना, जोशीला अंदाज देखने को मिला कुछ सेकंड तक गिल को देखते रहे, जोरदार दहाड़ लगाई और गेंद को जमीन पर पटकते हुए सेलिब्रेशन किया। यह वही ‘विराट एग्रेशन’ था, जिसे फैंस लंबे समय से मिस कर रहे थे।
हालांकि मैच का रिजल्ट Gujarat Titans के पक्ष में गया। आरसीबी 155 रन पर सिमट गई और जवाब में गुजरात ने 6 विकेट खोकर 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। गिल ने 18 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेलकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दी, जबकि बाद में टीम ने मैच आराम से फिनिश किया।
 
लेकिन असली ट्विस्ट मैच के बाद आया, जब गिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने कोहली की फोटो के साथ Jason Holder को टैग करते हुए लिखा—“Play Hold… Bold performance by team tonight।” यह कैप्शन आरसीबी के ‘Play Bold’ टैगलाइन पर एक हल्का-फुल्का मजाक था, जिसे फैंस ने तुरंत पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे ‘फ्रेंडली सलेजिंग’ का नाम दिया।



 
मैच के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और नोकझोंक देखने को मिली, लेकिन अंत में तस्वीर पूरी तरह पॉजिटिव रही। मुकाबला खत्म होने के बाद कोहली और गिल एक-दूसरे से हंसते हुए मिले और गले भी लगे, जिससे साफ हो गया कि मैदान पर जो कुछ हुआ, वो सिर्फ खेल का हिस्सा था।

कुल मिलाकर, यह मैच सिर्फ एक जीत-हार की कहानी नहीं रहा, बल्कि इसमें एग्रेशन, बेंटर और ब्रदरहुड तीनों का परफेक्ट मिक्स देखने को मिला। एक तरफ कोहली का ‘फायर’ दिखा, तो दूसरी तरफ गिल का ‘स्वैग’, और अंत में दोनों ने मिलकर यह याद दिला दिया कि क्रिकेट में कॉम्पिटिशन के साथ रिस्पेक्ट भी उतनी ही जरूरी है। 
लेखक के बारे में
कृति शर्मा
कृति शर्मा एक पैशनेट स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और डिजीटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें वेबदुनिया के साथ लगभग 3 साल का अनुभव है।  अपने करियर की शुरुआत उन्होंने पॉकेट एफएम में स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर की थी। इंदौर के रेनैसां कॉलेज से BAJMC और  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म.... और पढ़ें
अगला लेख
IPL 2026 में लगी चोट के कारण एक महीने क्रिकेट से दूर रहेंगें मिचेल सैंटनर