टोरंटो में जलप्रलय, पानी ही पानी... (फोटो)
कनाडा की आर्थिक राजधानी टोरंटो में तेज तूफान के बाद हुई बारिश से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। शहर में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। सोमवार को एक यात्री ट्रेन पानी में फंस गई। इसमें सैकड़ों यात्री सवार थे।
PTI |
बचाव दल बड़ी मुश्किल ने पानी में फंसी ट्रेन के 1400 यात्रियों को नाव की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस बार टोरंटो में कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड तोड़ 123 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 1954 में 122 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

