स्विट्जरलैंड में खुला दुनिया का पहला 'जीरो स्टार' होटल, मिलेंगी ये सुविधाएं
Photo - Twitter
बिल्कुल सही सुना आपने, इस होटल में एक डबल बेड, कुछ तकिए और एक बेहद कीमती बेडसाइड लैंप भी दिया गया है। इतनी सुविधाएं होने के बाद भी इस होटल में सबसे जरूरी चीज नहीं है - और वो है खिड़की-दरवाजे और दीवार। इसके अलावा ये होटल किसी पहाड़ी या घाटी में नहीं बल्कि, सड़क के शोरगुल भरे वातावरण के पास बनाया गया है। इस होटल को दो भाइयों ने बनाया है, जिनका नाम फ्रैंक और प्रैट्रिक रिकलिन है।
कई लोगों के लिए ये होटल किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा। भला बिना चार-दीवारी के नीचे कौन सोना या वक्त बिताना पसंद करेगा? लेकिन, कई लोगों ने इसकी बुकिंग पहले से करवा ली है। कुछ लोगों ने इसे छुट्टियां बिताने और आराम करने के लिए सबसे खराब स्थानों में एक भी माना है।
जरूरी सुविधाओं के अभाव में भी इस होटल में एक रात ठहरने का किराया 275 पाउंड (26,453 रुपए) है। ना इस होटल में एसी है और ना ही कोई प्राइवेसी। इसके निर्माताओं ने कहा है कि नींद से कोई मतलब नहीं होना चाहिए। हमारे द्वारा यह होटल दुनिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बनाया गया है। प्रत्येक मनुष्य के लिए यह जरूरी है कि वो समाज की समस्याओं को पहचाने और उन्हें बदलने का प्रयास करे।
रिकलिन भाइयों का ये भी कहना है कि इस होटल में आकर लोग शोर-शराबे से भरे वातावरण में सड़क किनारे अपना समय बिता पाएंगे और दौड़ती-भागती दुनिया को आराम करते हुए देख पाएंगे।

