1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Turkey earthquake : 7 year old girl protests his brother, viral picture

Turkey earthquake: भूकंप की मार्मिक तस्वीर, 17 घंटे तक पत्थर के नीचे दबी 7 साल की बच्ची को दुनिया का सलाम

Turkey earthquake
तुर्किये समेत 5 देशों में सोमवार को आए भूकंप से 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 35,000 से अधिक लोग घायल हो गए। इस बीच भूकंप प्रभावित देश से कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसी ही एक तस्वीर है एक बड़े पत्थर के मलबे में दबी 7 साल की एक मासूम की, जिसने 17 घंटे तक अपने नन्हें भाई को आगोश में छुपाए रखा है। ताकि मौत उसका बाल बांका न कर सके।
 
भाई समेत यह बच्ची इस पत्थर के नीचे 17 घंटे तक दबी रही। बच्ची मदद की बांट जोहती रही। उसने खुद भी हिम्मत नहीं हारी और अपने नन्हें व मासूम भाई का भी हौसला नहीं टूटने दिया। राहत और बचाव कार्य के दौरान दोनों बच्चों का रेस्क्यू कर लिया गया। 
 
भावुक कर देने वाली इस तस्वीर को जिसने भी देखा, खुद को भावुक होने से नहीं रोक सका। कई लोगों ने मासूम बच्ची को हीरो बताया। तस्वीर को सकारात्मकता का संचार करने वाली तस्वीर बताया जा रहा है।
 
संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि मोहम्मद सफा ने ट्विटर पर इस मासूम बच्ची और उसके भाई की यह तस्वीर साझा की है। मलबे में बड़े पत्थर के नीचे इन दोनों को 17 घंटे तक दबे रहने के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
 
एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि चमत्कार होते हैं। क्या खूब बड़ी बहन है। ऐसी तनावपूर्ण परिस्थितियों में प्यार से छोटे भाई की सुरक्षा कर रही है। यह तस्वीर उन सभी के लिए आशा कि किरण है जो अभी भी फंसे हुए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtsey : mohammad safa Twitter account  
अगला लेख
Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल फिर हुआ 2.5 डॉलर महंगा, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम