1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. This time Zelensky will not meet Trump alone

इस बार ट्रंप से अकेले नहीं मिलेंगे जेलेंस्‍की, डर के मारे इन नेताओं को ले जा रहे साथ, क्‍या है डर की वजह

Trump Zelensky Meeting
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच मुलाकात होने वाली है। लेकिन इस बार जेलेंस्‍की ट्रंप से अकेले में मिलने से डर गए हैं। इस मुलाकात में वे अपने साथ कुछ यूरोपीय नेताओं को भी साथ ले जाएंगे। इस मुलाकात में यूरोपीय देशों के नेता और EU व नाटो प्रमुख भी शामिल होने की बात कही जा रही है। बता दें कि हाल ही में ट्रंप और रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन की अलास्‍का में मुलाकात हुई है।

इस बार अकेले नहीं जाएंगे जेलेंस्‍की : अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में मुलाकात के बाद अब पूरी दुनिया की नजर आज ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात पर है। लेकिन इस बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अपने पुराने अनुभवों से सीखते हुए यूरोप के नेताओं की पूरी फौज लेकर वॉशिंगटन जा रहे हैं। बता दें कि पिछली बार ट्रंप और जेलेंस्‍की के बीच हुई तीखी बहस का लाइव वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गया था।

यूरोप के लिए अहम है मुलाकात : यूक्रेन में शांति को लेकर होने वाली चर्चा के लिए जब जेलेंस्की ट्रंप से मिलेंगे तो उनके साथ यूरोप के सात अहम नेता वाइट हाउस में मौजूद रहेंगे। दरअसल यह मीटिंग सिर्फ यूक्रेन के लिए नहीं, बल्कि पूरे यूरोप के लिए बेहद अहम हो गई है। माना जा रहा है कि जेलेंस्की के साथ बैठक में ट्रंप यूक्रेनी राष्ट्रपति पर रूस के साथ शांति समझौता करने के लिए अपने डोनबास इलाके छोड़ने पर दबाव बना सकते हैं। ऐसे में करीब साढ़े तीन साल से यूक्रेन के साथ खड़े यूरोपीय नेता ट्रंप के सामने एकजुट होकर जेलेंस्की का पक्ष मजबूती से रखने के लिए वाशिंगटन पहुंच रहे हैं। इन नेताओं की यह भी कोशिश होगी कि ट्रंप-पुतिन और जेलेंस्की की अगली प्रस्तावित बैठक में यूरोप का भी प्रतिनिधित्व हो।

कौन कौन नेता रहेंगे वाइट हाउस में : रविवार को सबसे पहले यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने जानकारी दी है कि जेलेंस्की के अनुरोध पर वह भी उनके साथ सोमवार को ट्रंप से होने वाली मुलाकात के लिए मौजूद रहेंगी। इसके बाद यह सूची तेजी से लंबी होती गई। ट्रंप से होने वाली इस मुलाकात से पहले यूरोपीय नेताओं ने जेलेंस्की के साथ एक वर्चुअल बैठक भी की है। जेलेंस्की के साथ यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, नाटो महासचिव मार्क रूटे, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फिनलैंड के पीएम अलेक्जेंडर स्टब और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी बैठक में शामिल रहेंगी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
शांति का नोबल प्राइज पाने के लिए क्यों अपने मुंह मियां मिट्ठू बने ट्रंप, किसने चढ़ाया चने के झाड़ पर