Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Terryza May British Prime Minister

टेरीजा ने नई कैबिनेट पेश की, डेमियन ग्रीन को ‘डिप्टी’ नियुक्त किया

Terryza May
लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने अपने करीबी सहयोगी और लंबे समय से मित्र रहे डेमियन ग्रीन को अपना प्रथम ‘सेकरेट्री ऑफ स्टेट’ नियुक्त किया। अपनी पार्टी के लिए हताशाजनक रहे चुनाव नतीजों से एक त्रिशंकु संसद उभरने के बाद उन्होंने अपनी नई कैबिनेट पेश की। उन्हें एक अल्पमत सरकार बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
 
ग्रीन की इस पद पर नियुक्ति को कैबिनेट में वरिष्ठता के आधार पर उप प्रधानमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी कैबिनेट के पांच शीर्ष पदों में कोई बदलाव नहीं होगा जिनमें वित्त मंत्री के रूप में फिलिप हामोंद, गृह मंत्री अंबर रड, विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन, ब्रेक्जिट मंत्री डेविड डेविस और रक्षा मंत्री माइकल फालन शामिल हैं। मे और ग्रीन एक दूसरे को ऑक्सफोर्ड में 1970 के दशक में छात्र रहने के समय से जानते हैं। ग्रीन को मे के करीबी सहयोगियों में एक माना जाता है।
 
कैबिनेट में नई नियुक्तियों को मे के द्वारा अपने इर्द-गिर्द कई सहयोगियों को रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, 8 जून के आम चुनाव मे कंजरवेटिव पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद मे के खिलाफ बगावत की आशंका जताई जा रही है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
चीन की 70 प्रतिशत कंपनियां प्रदूषण मानक में फेल