1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russian Foreign Minister to visit India next week

रूस के विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर आएंगे

Russia
नई दिल्ली। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव अगले सप्ताह 4-5 अप्रैल को भारत की यात्रा पर आएंगे। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, 4-5 अप्रैल को विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव भारत की सरकारी यात्रा पर आएंगे। इस यात्रा के दौरान वे अपने भारतीय समकक्ष (एस जयशंकर) से वार्ता करेंगे।

यात्रा के दौरान दोनों मंत्री द्विपक्षीय संबंधों और दोनों देशों के शासनाध्यक्षों की आसन्न बैठक की तैयारियों के बारे में चर्चा करेंगे। भारत यात्रा के बाद लॉवरोव का पाकिस्तान जाने का भी कार्यक्रम है।

गौरतलब है कि लॉवरोव की भारत यात्रा तब हो रही है, जब कुछ ही समय पहले भारत के विदेश सचिव ने रूस की यात्रा की थी।(भाषा)
अगला लेख
महाराष्ट्र में पहली बार आए 43 हजार से अधिक नए कोरोना के केस, केवल मुंबई में 8,646 लोग हुए संक्रमित