शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. russia ukraine war : russia included Meta in terrorist list
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (09:25 IST)

रूस ने मेटा को आतंकवादी संगठनों की सूची में जोड़ा

रूस ने मेटा को आतंकवादी संगठनों की सूची में जोड़ा - russia ukraine war :  russia included Meta in terrorist list
मॉस्को। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने टेक कंपनी मेटा को आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों की सूची में शामिल किया है।
 
फेडरल सर्विस फॉर फाइनेंशियल मॉनिटरिंग के डेटाबेस के अनुसार मार्च के अंत में रूस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को ‘चरमपंथी गतिविधियों को अंजाम देने’ के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। जब अधिकारियों ने मेटा पर यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के दौरान ‘रसोफोबिया’ को सहन करने का आरोप लगाया था।
 
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को इस साल मई में 963 प्रमुख अमेरिकियों की सूची में जोड़ा गया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, जुकरबर्ग को रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta (वार्ता)
ये भी पढ़ें
Petrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल का भाव?