1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Powerful earthquake in Japan, tsunami warning

जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Powerful earthquake in Japan
Powerful earthquake in Japan: जापान के उत्तर पश्चिम तट पर नए साल के पहले दिन सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप का तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 मापी गई है। 
 
जापान के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तटीय इलाके इशीकावा, निगाता और तोयोमा में सुनामी की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के मुताबिक समुद्र में 5 मीटर तक सुनामी उठ सकती है। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल यानी जनवरी 2023 में साल की शुरुआत में जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। 
 
तुर्की और सीरिया में भी 2023 में शक्तिशाली और विनाशकारी भूकंप आया था। इस भूकंप में अकेले तुर्की में 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सीरिया में भी 10 हजार लगभग लोगों की मौत हुई थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
अगला लेख
अयोध्या का प्राचीन राम मंदिर कैसा था?