Bhai Dooj
Sat, 7 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan, Terrorism, Terror, Terrorist Organization

पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की सूची में

Pakistan
वॉशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान को उन देशों की सूची में शामिल कर लिया है, जो आतंकवादियों को 'सुरक्षित पनाहगाह' उपलब्ध कराता है।
             
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियां पाकिस्तान के भीतर जारी हैं। अमेरिका ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 'कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म' में दावा किया है कि पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित जगह है। 
 
रिपोर्ट में दावा किया है पाकिस्तान अपनी धरती पर न सिर्फ आतंकवादियों को पनाह देता है, बल्कि वहां आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बाल-बाल बचे हरीश रावत, मोटरसाइकिल से लगी टक्कर