Daily Horoscope
Sat, 7 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Harish Rawat

बाल-बाल बचे हरीश रावत, मोटरसाइकिल से लगी टक्कर

Harish Rawat
देहरादून। घर के बाहर टहल रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब एक मोटर साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
 
रावत के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री देर शाम यहां राजपुर क्षेत्र में स्थित अपने आवास के बाहर टहल रहे थे कि तभी तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
 
घटना में रावत को कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह से ठीक हैं। टक्कर के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई लेकिन रावत ने मोटरसाइकिल सवार को बिना कुछ कहे वहां से जाने दिया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान हाईकोर्ट की शरण में