1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Monkeypox cases increase in New York, declaration of emergency

Monkeypox : न्यूयॉर्क में बढ़े मंकीपॉक्स के मामले, आपदा आपातकाल की घोषणा

Monkeypox
वॉशिंगटन। अमेरिका में न्यूयॉर्क प्रांत की गवर्नर कैथी होचुल ने मंकीपॉक्स (Monkeypox) के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपदा आपातकाल घोषित कर दिया है।अमेरिका में शुक्रवार तक मंकीपॉक्स के 5100 से अधिक लोग के संक्रमित होने की रिपोर्ट है। सबसे अधिक मामले न्यूयॉर्क में हैं और उसके बाद कैलिफोर्निया प्रांत इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

सुश्री होचुल ने एक बयान में कहा, मैं इस प्रकोप का सामना करने के लिए प्रयासों को और मजबूत करने के वास्ते राज्य में आपदा आपातकाल की घोषणा करती हूं। न्यूयॉर्क में मंकीपॉक्स का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार तक इसके संक्रमण के 1,383 मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा, इस देश में चार में से एक से अधिक मंकीपॉक्स का मामला न्यूयॉर्क से हैं, और हमें अपने पास रखे हर उपकरण के उपयोग की आवश्यकता है। न्यूयॉर्क के स्वास्थ्य आयुक्त की ओर से मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए आसन्न खतरा घोषित करने के एक दिन बाद आपदा आपातकाल की घोषणा की गई।

ताजा आंकाड़ों के अनुसार अमेरिका में शुक्रवार तक मंकीपॉक्स के 5100 से अधिक लोग के संक्रमित होने की रिपोर्ट है। सबसे अधिक मामले न्यूयॉर्क में हैं और उसके बाद कैलिफोर्निया प्रांत इस मामले में दूसरे स्थान पर है।(वार्ता)
अगला लेख
कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लेने वालों को मिलेंगे फ्री 'छोले-भटूरे', पीएम मोदी ने भी की थी सराहना