सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल 105 डॉलर के करीब पहुंचा, पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं
- Delhi Corona Updates: संक्रमण के 781 नए मामले, 2 रोगियों की मौत
- Monkeypox को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग, तैयार किए 15 लैब्स
- यूपी के औरैया में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
- दिल्ली सरकार का फैसला, मंकीपॉक्स के लक्षण वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एलएनजेपी अस्पताल भेजेंगे
दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, 1 माह पहले की थी विदेश यात्रा
नई दिल्ली। दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के संदिग्ध रोगी ने करीब एक महीने पहले विदेश की यात्रा की थी। गाजियाबाद के रहने वाले व्यक्ति को पिछले एक सप्ताह से बुखार और घाव थे। संदिग्ध रोगी को मंगलवार दोपहर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह अभी अस्पताल के पृथक वार्ड में है। हालांकि, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे से उसकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
भारत में अब तक मंकीपॉक्स संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले केरल में तीन मामले और दिल्ली का एक मामला शामिल है। दिल्ली, तेलंगाना और यूपी में कुछ संदिग्ध मामले आए हैं।
इस बीच, पश्चिमी दिल्ली का व्यक्ति जो राजधानी का पहला मंकीपॉक्स का मामला था एलएनजेपी अस्पताल के पृथक वार्ड में स्वस्थ हो रहा है। उसकी हालत स्थिर है और उसके पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
केंद्र द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, संक्रमित लोगों को 'अलग वेंटिलेशन' वाले एक अलग कमरे में रहना होगा। इसके साथ ही उन्हें त्रिस्तरीय मास्क पहनना होगा और त्वचा के घावों को दूसरों के साथ संपर्क के जोखिम को घटाने के लिए जहां तक हो सके शरीर को ढंक कर रखना होगा। रोगियों को तब तक अलग-थलग रहना होगा जब तक कि सभी घाव ठीक नहीं हो जाते और उनकी पपड़ी पूरी तरह से गिर नहीं जाती।
