सम्बंधित जानकारी
- Monkeypox का संदिग्ध मरीज जांच में निकला निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी
- निर्मला सीतारमण का बड़ा आरोप, सोनिया गांधी ने भाजपा सांसद को धमकाया (Live)
- मंकीपॉक्स से बचने के लिए WHO की सलाह, यौन साथियों की संख्या कम करने पर विचार करें
- मंकीपॉक्स से जुड़ी वो 5 भ्रामक बातें, जो सही नहीं हैं
- Monkeypox Vaccine : मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार गंभीर, वैक्सीन विकसित करने के लिए जारी किया टेंडर, गाइडलाइन भी जारी
स्पेन में मंकीपॉक्स का कहर, 120 लोग अस्पताल में भर्ती, संक्रमण से पहली मौत
मैड्रिड। स्पेन में मंकीपॉक्स का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को मंकीपॉक्स संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अब तक 120 संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस संबंधी अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया कि मंकीपॉक्स से संक्रमित 120 लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्पेन की सरकारी समाचार एजेंसी एफे और अन्य मीडिया संस्थानों ने बताया कि यह देश में मंकीपॉक्स से हुई मौत का पहला मामला है।
मंत्रालय ने बताया कि स्पेन में इस वायरस से अब तक 4,298 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से करीब 3,500 पुरुष ऐसे हैं, जिन्होंने अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए। संक्रमण को मामलों में केवल 64 महिलाएं हैं।
