1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Los Angeles

अमेरिका में गोलीबारी, एक की मौत 3 घायल

Los Angeles
लॉस एंजिल्स। अमेरिका में लॉस एंजिल्स के एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के पास गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए हैं। 'लॉस एंजिल्स टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की यह घटना शनिवार देर रात उस समय हुई, जब एक बस के कुछ लोगों का दूसरी बस के लोगों से झगड़ा हो गया।
 
रिपोर्ट में सांता मोनिका पुलिस के हवाले से बताया गया कि एक बस के कुछ लोगों का दूसरी बस के लोगों से झगड़ा हो गया। इस दौरान किसी ने गोलियां चला दीं जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।
 
इस घटना में 2 अथवा 3 लोग शामिल हैं जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। (वार्ता)
अगला लेख
सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकी ढेर