Daily Horoscope
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Lord Vishnu, Indonesia, ancient temple

समुद्र के अंदर है भगवान विष्णु का मंदिर

Lord Vishnu
जकार्ता। इंडोनेशिया के बारे में कहा जाता है कि इस देश में 5000 साल पुरानी भगवान विष्णु की मूर्ति है।

कहा जाता है कि यहां समुद्र के नीचे बने एक खंडहर को देखकर लगता है जैसे यह द्वारका नगरी हो। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार द्वारका नगरी समुद्र तट पर ही बसी थी और समुद्र के अंदर ही विलीन हो गई थी।
 

 
इंडोनेशिया के समुद्र के नीचे बनी भगवान विष्णु की मूर्ति लगभग 5000 साल पुरानी बताई जाती है। लोग तैरकर नीचे इसके दर्शन करने जाते हैं। यहां समुद्र के नीचे बने एक खंडहर को देखकर लगता है कि यहां आसपास में और भी मूर्तियां बिखरी पड़ी हों। 
 
इस जगह पर यह शिव मूर्ति भी समुद्र के अंदर ही मिली, जो उस समय की जाने वाली शिव पूजा को दर्शाता है। साथ ही, माना जाता है कि लोग इनके दर्शन करने के लिए भी आते हैं।

इन सब को देखकर लगता है, यहां किसी जमाने में प्रचीन नगरी रही होगी, जो समुद्र के समीप या अंदर होने के कारण समुद्र में ही समा गई होगी। इस तरह दुनिया की नजरों से ओझल हो गई है।