इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा: फ्लोरिडा घर का ब्लूप्रिंट मिला, सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था
Ivanka Trump assassination plot : अमेरिकी जांच एजेंसियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में इराकी नागरिक मोहम्मद अल-सादी को गिरफ्तार किया गया है। वह आईआरजीसी से जुड़ा था और ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, 32 वर्षीय मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी को तुर्की में गिरफ्तार किया गया था। उसे में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी के पास फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप के घर का ब्लूप्रिंट भी मिला था। यहां वह अपने पति जैरेड कुशनर के साथ रहती हैं।
आरोपी ने 2020 में बगदाद में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद ट्रंप परिवार को निशाना बनाने की ठानी थी। इस हमले में कासिम सुलेमानी मारा गया था। अल-सादी सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था। वह लोगों से कहता था इवांका को मारना होगा, ताकि ट्रंप का घर उसी तरह जले जैसे उन्होंने हमारा घर जलाया।
सोशल मीडिया पर उसने फ्लोरिडा के उस इलाके का नक्शा साझा किया था, जहां इवांका का घर स्थित है। साथ ही उसने अरबी भाषा में धमकी भरा संदेश भी लिखा था, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी उन्हें नहीं बचा पाएंगी। इस घटना के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया।
15 मई को उसे तुर्की से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अमेरिका लाया गया। उस पर यूरोप और अमेरिका में 18 हमलों और हमले की कोशिशों का आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह कासिम सुलेमानी को पिता समान मानता था और उनकी मौत के बाद बदले की भावना से काम कर रहा था। आईआरजीसी के कमांडर इस्माइल कानी के साथ भी उसके करीबी संबंध थे।
edited by : Nrapendra Gupta

