1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top-news-23-may-petrol-diesel-price-hike-marco-rubio-india-visit-tulsi-gabbard-resigns

Top News : महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम मोदी, तुलसी गबार्ड का इस्तीफा

top news 23 may
Top News 23 May : देश में 8 दिन में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल डीजल। पीएम मोदी आज रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 23 मई की बड़ी खबरें : 
 

फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

तेल कंपनियों ने 8 दिन में तीसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। सीएनजी के दाम भी 1 रुपए बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियों ने इससे पहले 15 मई और 19 मई को पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। ALSO READ: 8 दिन में तीसरी बार लगा झटका: पेट्रोल-डीजल और CNG फिर महंगे, जानें आपके शहर में क्या हैं नए दाम
 

पीएम मोदी आज रोजगार मेला में बांटेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को होने वाले 19वें रोजगार मेला में 51,000 से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। चयनित अभ्यर्थी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाएं और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।
 

भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत पहुंचे। वे दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। रूबियो ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका ऊर्जा, व्यापार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।
 

तुलसी गाबार्ड का इस्तीफा

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में हुई बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने इस्तीफे की जानकारी दी। बताया गया है कि उनके पति अब्राहम को हड्डियों के एक बेहद दुर्लभ प्रकार के कैंसर का पता चला है। ALSO READ: तुलसी गबार्ड ने अमेरिकी खुफिया विभाग के चीफ पद से दिया इस्तीफा, बताया यह कारण
 

RCB मैच हारकर भी अंक तालिका में टॉप पर 

सनराइजर्स हैदराबाद से 55 रनों की हार के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अंक तालिका में टॉप पर रही। दोनों ही टीमें पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के समान 18 अंक होने के बाद भी कम रन रेट की वजह से हैदराबाद की टीम टॉप 2 में नहीं आ सकी। उसे एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। पहला क्वालिफायर अब आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। ALSO READ: 55 रनों की हार से भी RCB टॉप 2 में, SRH पहुंचेगा एलिमिनेटर में
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
8 दिन में तीसरी बार लगा झटका: पेट्रोल-डीजल और CNG फिर महंगे, जानें आपके शहर में क्या हैं नए दाम