तुलसी गबार्ड ने अमेरिकी खुफिया विभाग के चीफ पद से दिया इस्तीफा, बताया यह कारण
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (Director of National Intelligence) तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया गया है कि उनके पति अब्राहम को हड्डियों के एक बेहद दुर्लभ प्रकार के कैंसर का पता चला है। रिपोर्ट के मुताबिक, गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में हुई बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने इस्तीफे की जानकारी दी।
राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय (ODNI) में उनका आखिरी कार्य दिवस 30 जून 2026 होगा। अपने औपचारिक इस्तीफे में तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताते हुए लिखा कि पिछले डेढ़ वर्ष तक ODNI का नेतृत्व करने का अवसर उनके लिए सम्मान की बात रही। Edited by : Sudhir Sharma

