सम्बंधित जानकारी
- इजराइल की राजधानी समेत 3 शहरों पर हमास का रॉकेट हमला, इजराइल का भी ऐलान-ए-जंग
- कनाडा में प्लेन क्रैश, 2 भारतीय ट्रेनी पायलट समेत 3 की मौत
- पाकिस्तान में परमाणु संयंत्र के पास धमाका, 11 साल से मिल रही थी धमकी
- मुंबई बमकांड के आरोपी तहव्वुर राणा को दलीलें पेश करने का मिला और समय
- भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पाने वालों का काम किसी चमत्कार से कम नहीं
रॉकेट हमले के बाद इजराइल ने युद्ध का अलर्ट किया जारी
चेतावनी : विचलित करने वाले दृश्य
यरूशलम, हमास की तरफ से भारी संख्या में रॉकेट दागे जाने और दक्षिणी इजराइल में उग्रवादियों की घुसपैठ के बाद इजराइल ने शनिवार सुबह युद्ध के लिए तैयार रहने का संदेश जारी किया। हमास के रॉकेट हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। इजरायल ने अपनी तरफ से जवाबी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही कहा है कि इस हमले के लिए हमास को कीमत चुकाना होगी।
यरूशलम, हमास की तरफ से भारी संख्या में रॉकेट दागे जाने और दक्षिणी इजराइल में उग्रवादियों की घुसपैठ के बाद इजराइल ने शनिवार सुबह युद्ध के लिए तैयार रहने का संदेश जारी किया। हमास के रॉकेट हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। इजरायल ने अपनी तरफ से जवाबी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही कहा है कि इस हमले के लिए हमास को कीमत चुकाना होगी।
रक्षा मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने आईडीएफ की आवश्यकताओं के अनुसार आरक्षित सैनिकों के मसौदे को मंजूरी दे दी है। हमास के हमले के बाद इसराइल डिफेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) की तरफ़ से जारी पहले बयान में कहा गया है, ग़ज़ा पट्टी की तरफ़ से कई लड़ाके इसराइल में घुस गए हैंWARNING: Graphic Images#Palestinian terrorists attack elderly Israelis in communities bordering Gaza, killing many.
— preeti Yadav (@cutepreetiji) October 7, 2023
These images were taken less than 10 minutes ago.
Stay tuned for more updates.
Pray for #Israel . Pray for the @IDF and our children. pic.twitter.com/qjUy1v9yys
सेना की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है, “ग़ज़ा पट्टी के आसपास के इलाक़ों के लोगों से अपने घरों के भीतर रहने के लिए कहा गया है”
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षा प्रतिष्ठानों के सभी प्रमुखों के साथ मौजूदा सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्रालय मुख्यालय रवाना हो गए हैं।
इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं और कार्य योजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं।
इजराइली सेना के बयान में कहा गया, आईडीएफ युद्ध के लिए तैयार रहने की स्थिति की घोषणा करता है। हमास... जो इस हमले के पीछे है, घटनाओं के परिणाम के लिए जिम्मेदार होगा।
बचाव एवं राहत सेवाओं के प्रभारी मैगन डेविड एडोम ने कहा कि आज सुबह दक्षिणी और मध्य इजराइल पर रॉकेट हमलों में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। बचाव सेवा में लगे अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। आईडीएफ ने चेतावनी दी कि आज सुबह हमास की ओर से अचानक की गई कार्रवाई की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इजराइली सेना ने कहा कि हमास ने आज सुबह रॉकेट हमले के साथ ही इजराइली क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ ने एक बयान में कहा, हमने दुश्मन को अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ अपनी आक्रामकता जारी नहीं रखने की चेतावनी दी।
इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के नजदीकी शहरों के निवासियों को अपने घरों में रहने और बाकी जनता को बम से बचाव वाले आश्रयों के पास रहने के निर्देश जारी किए हैं।
Edited by navin rangiyal/ (भाषा)
