1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Vehicle fell into ravine in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में वाहन खाई में गिरा, 3 मजदूरों की मौत व 5 घायल

Vehicle fell into ravine in Jammu and Kashmir
Vehicle fell into ravine: जम्मू-कश्मीर के डोडा (Doda) जिले में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई (deep) में जा गिरा जिससे उसमें सवार 3 मजदूरों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मजदूर खेलानी में वाहन में सवार हुए थे और वे मरमत इलाके में अपने घरों की तरफ जा रहे थे।
 
अधिकारियों के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात को करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुमबल गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि मजदूरों को खाई से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस ने एक बचाव अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक 3 मजदूरों मणि कुमार (31), करणजीत सिंह (40) और लाल चंद (45) की मौके पर ही मौत हो हई।
 
उसने बताया कि 5 अन्य मजदूरों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया जिनका इलाज डोडा के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में किया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
रॉकेट हमले के बाद इजराइल ने युद्ध का अलर्ट किया जारी