सम्बंधित जानकारी
- डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, क्यों नहीं मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
- डोनाल्ड ट्रंप के न्योते पर क्यों अमेरिका नहीं गए, प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में बताया
- चौकड़ी भूल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के समर्थन में आए रूस और चीन
- ईरान को तबाह करने में अमेरिका क्यों कर रहा इजराइल की मदद? क्या फायदा हो रहा अमेरिका को?
- ईरान की 'डांसिंग मिसाइल' ने मचाई तबाही, इजरायल का आयरन डोम बेबस!
तुलसी गबार्ड पर भड़के ट्रंप, ईरान के बारे में खुफिया चीफ की राय को बताया गलत
Donald Trump gets angry on Tulsi Gabard : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से खासे नाराज हैं। उन्होंने गबार्ड की पूर्व में व्यक्त की गई इस राय को गलत बताया है कि अमेरिका के विचार में ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा है। ALSO READ: इजराइल का इस्फहान परमाणु केंद्र पर बड़ा हमला, ईरान ने भी किया जोरदार पलटवार
सुपर पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के लिए धन जुटाने के वास्ते न्यूजर्सी पहुंचे ट्रंप से मार्च में कांग्रेस को दिए गए गबार्ड के बयान के बारे में पूछा गया था। दरअसल गबार्ड ने तब कहा था कि अमेरिकी जासूसी एजेंसियों का मानना है कि ईरान परमाणु हथियारों पर काम नहीं कर रहा है। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि तो फिर, मेरा खुफिया समुदाय गलत है। खुफिया समुदाय में किसने ऐसा कहा? ट्रंप को जब बताया गया कि यह बात गबार्ड ने कही थी तो उन्होंने कहा, उनकी राय गलत है।
इस बीच गबार्ड ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास खुफिया जानकारी है कि ईरान इस स्थिति में है कि वह कुछ हफ़्तों या महीनों के भीतर परमाणु हथियार बना सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा नहीं होने दिया जा सकता और मैं इससे सहमत हूं।
इजराइल और ईरान के बीच जारी घातक हमलों के मध्य व्हाइट हाउस ने हाल ही में कहा कि ट्रंप दो सप्ताह के भीतर यह तय करेंगे कि अमेरिकी सेना इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष में सीधे तौर पर शामिल होगी या नहीं। व्हाइट हाउस ने कहा कि अतिरिक्त समय की मांग इस तथ्य पर आधारित है कि निकट भविष्य में ईरान के साथ बातचीत की पर्याप्त संभावना है या नहीं।The dishonest media is intentionally taking my testimony out of context and spreading fake news as a way to manufacture division. America has intelligence that Iran is at the point that it can produce a nuclear weapon within weeks to months, if they decide to finalize the… pic.twitter.com/mYxjpJY2ud
— DNI Tulsi Gabbard (@DNIGabbard) June 20, 2025
लेकिन शुक्रवार को ट्रंप ने खुद इस बात पर संदेह जताया कि बातचीत से इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई रुक सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भले ही वह युद्धविराम का समर्थन करते हैं, लेकिन ईरान पर इजराइल के हमलों को रोकना बहुत मुश्किल हो सकता है।
ईरान के इस सुझाव के बारे में पूछे जाने पर कि अगर अमेरिका वार्ता को आगे बढ़ाने के बारे में गंभीर है तो वह इजराइल से हमले रोकने के कहे। इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि अभी यह अनुरोध करना बहुत कठिन है।
edited by : Nrapendra Gupta
