1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hitler, Adolf Hitler, German dictator, private globe

हिटलर का निजी ग्लोब 65000 डॉलर में बिका

Hitler
न्यूयॉर्क। जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का एक निजी ग्लोब अमेरिका में नीलामी में 65,000 अमेरिकी डॉलर में बिका है।
 
यह एक अनूठा ग्लोब वस्तु है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में एक अमेरिकी सैनिक जॉन बार्समियान 10 मई 1945 को जर्मनी के बर्खेस्गादेन स्थित हिटलर के निवास से यादगार के रूप में लाया था।
 
अमेरिका के लाईव ऑक्शनियर्स के मुताबिक, यह ग्लोब लकड़ी के आधार पर लगा है। नीलामीघर ने बताया, ग्लोब पर दर्ज स्थानों और देशों के नाम जर्मन भाषा में हैं। 
 
1939 की जर्मनी-सोवियत फ्रंटियर संधि के तहत जर्मनी की सीमाओं में पौलेंड के हिस्से कोशामिल किया गया है। इस ग्लोब के साथ अपने परिवार के नाम लिखा बार्समियान का एक खत है। खत 10 मई 1945 को लिखा गया था। (भाषा)
अगला लेख
हुंदै की वरना की 15000 से अधिक बुकिंग