1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hafeez saeed warns India on Kashmir

रिहा होते ही हाफिज सईद ने उगला जहर, कश्मीर पर दी भारत को चेतावनी

Hafeez saeed
मुंबई हमले का गुनहगार आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा हो गया है। रिहा होते ही हाफिज ने कश्मीर राग छेड़ दिया। उसने एक वीडियो जारी कर उसने कश्मीर की आजादी की बात की है।
 
कुख्यात आतंकी हाफिज सईद ने अपनी रिहाई को पाकिस्तान की आजादी की जीत कहा है। उसने कहा कि जजों ने रिहाई का हुक्म दिया। मैं जजों का शुक्रिया अदा करता हूं। लाहौर हाईकोर्ट से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद देता हूं। मेरी रिहाई पाकिस्तानी की आजादी की फतह है। इंशाअल्लाह कश्मीर भी आजाद होगा।
 
वीडियो में हाफिज ने कहा कि मेरे और मेरे साथियों की अल्लाह मदद करे कि हम कश्मीर को आज़ाद करा लें। भारत मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। कश्मीर की वजह से ही भारत मेरे पीछे पड़ा है।
 
उल्लेखनीय है कि कि सईद इस साल जनवरी से नजरबंद था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने बुधवार को उसे रिहा करने का आदेश दिया था। हाफिज की रिहाई पर अमेरिका ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। 
अगला लेख
कांग्रेस को मिला हार्दिक का साथ, क्या होगा गुजरात चुनाव पर असर...