• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US unhappy with release of Hafiz Saeed
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (07:43 IST)

आतंकी हाफिज सईद की रिहाई से अमेरिका नाराज

आतंकी हाफिज सईद की रिहाई से अमेरिका नाराज - US unhappy with release of Hafiz Saeed
वाशिंगटन। मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को आतंकी करार देते हुए अमेरिका ने उसकी नजरबंदी समाप्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि मुंबई हमलों के सरगना और प्रतिबंधित जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका, दोनों ने ही आतंकवादी नेता घोषित कर रखा है। 
 
उल्लेखनीय है कि एक पाकिस्तानी अदालत ने बुधवार को ही नजरबंदी से सईद की रिहाई का आदेश दिया था। प्रतिबंधित जेयूडी प्रमुख के सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। वह इस साल जनवरी से नजरबंद है।
 
विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका मीडिया में आई इन खबरों से वाकिफ है कि पाकिस्तान (अदालत) ने लश्कर ए तैयबा नेता हाफिज सईद को नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया है।
 
दरअसल, उनसे पंजाब प्रांत (पाकिस्तान) के न्यायिक समीक्षा बोर्ड के फैसले के बारे में पूछा गया था जिसने सईद की नजरबंदी की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

नजरबंदी के आदेश के खत्म होने के बाद सईद नजरबंदी से गुरुवार को रिहा होने वाला है। अमेरिकी विदेश विभाग ने उसकी संभावित रिहाई पर अपनी नाराजगी जताई। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
विवादों में इंडिगो, इस बार लगा रुपए के अपमान का आरोप