1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. donald trump india eu double game
Last Modified: नई दिल्ली/वॉशिंगटन , बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (12:23 IST)

ट्रंप का डबल क्रॉस, भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, EU से कही यह बात

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ओर भारत से ट्रेडी डील की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ यूरोपीय यूनियन से भारत और चीन पर 100 फीसदी टैरिफ की मांग कर रहे हैं। यह कूटनीति है या डबल गेम?

donald trump india relations
Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ डबल गेम खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक तरफ भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया जिसका भारतीय प्रधानमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने यूरोपीय यूनियन से भारत और चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने को कहा।
 
भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ़्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!'
 
इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। ALSO READ: भारत से ट्रेड डील के लिए ट्रंप तैयार, दोस्त पीएम मोदी ने भी दिया सकारात्मक जवाब
 
EU से ट्रंप ने क्या कहा : अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने EU से अपील की है कि चीन और भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाए। उन्होंन कहा कि भारत और चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने से रूस पर दबाव बढ़ेगा, इससे रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त हो जाएगा। चीन और भारत रूसी तेल के सबसे बड़े खरीददार हैं।
 
बहरहाल ट्रंप के इस दोहरे रवैये को अमेरिकी राष्‍ट्रपति की कूटनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसके जरिए वह भारत पर रूस से तेल नहीं खरीदने के लिए दवाव बनाना चाहते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
मुख्यमंत्री धामी ने सीमांत जिलों के प्रशासन, एसएसबी के साथ बैठक की