1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump first post on Facebook after ban lifted

बैन हटने के बाद ट्रंप की फेसबुक पर वापसी, पहली पोस्ट में लिखा I am back

Donald Trump
वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बैन हटने के बाद फिर फेसबुक पर लौट आए हैं। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में लिखा आई एम बैक। फरवरी में मेटा ने ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को बहाल कर दिया था। यूट्यूब ने भी शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप के खाते को बहाल कर दिया।
 
ट्रंप ने फेसबुक पर अपनी पहली पोस्ट में 12 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें ट्रंप ने 2024 के चुनाव के लिए अपने अभियान को भी डालने की कोशिश की। वीडियो में ट्रंप ने अपना प्रसिद्ध 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' का नारा डाला, जो उनके अंतिम सफल राष्ट्रपति अभियान के दौरान लोकप्रिय हुआ था।
 
हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में 2024 के चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। हालांकि इस चुनाव में उन्हें रिपब्लिकन पार्टी में विवेक रामास्वामी और निक्की हैली से कड़ी चुनौती मिल रही है। 
 
दरअसल, 6 जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हिल दंगे पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर मेटा ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर दिया था। 
अगला लेख
Water & women : पानी है पर प्यासे हैं, हर तरफ तमाशे हैं