1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. American police officer

भारतीय दादाजी को पीटने वाले पुलिस अधिकारी पर मुकदमा

American police officer
वॉशिंगटन। अलबामा की एक संघीय अदालत में उस अमेरिकी पुलिस अधिकारी के खिलाफ फिर से मुकदमे की सुनवाई शुरू हो गई है, जिसने 58 वर्षीय अपने भारतीय दादाजी पर हिंसक हमला किया था, जिसके चलते वे आंशिक रूप से अशक्त हो गए थे।
 
एरिक पार्कर पर सुरेशभाई पटेल के नागरिक अधिकारों का हनन करने का आरोप है। यह घटना छह फरवरी को काउंटी लाइन रोड के मेडिसन में हुई थी।
 
दोनों पक्षों के वकीलों के साथ बंद कमरे में बैठक के बाद अमेरिकी जिला न्यायाधीश मेडलीन हुग हैकला ने आदेश दिया कि अदालत कक्ष से मीडिया को रिपोर्ट करने या ब्लॉग लिखने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
 
दक्षिण एशियाई मानवाधिकार संगठन ने आशा जताई है कि पटेल इस बार न्याय पाने में सफल होंगे। पहली संघीय सुनवाई के दौरान जूरी पार्कर को दोषी ठहराने में नाकाम रही थी। (भाषा)