Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Afghan soldier

अफगान सैनिक ने किया अमेरिकी सैनिकों पर हमला, 3 की मौत

Afghan soldier
जलालाबाद (अफगानिस्तान) पूर्वी अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में एक अफगान सैनिक ने अमेरिकी सैनिकों पर हमला कर दिया जिसमें 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य सैनिक घायल हो गया।
 
नांगरहार प्रांत के गवर्नर के एक प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी ने बताया कि यह घटना नांगरहार प्रांत के आचिन जिले की है। खोगयानी के अनुसार इस घटना में अमेरिकी सैनिकों पर गोलीबारी करने वाला अफगान सैनिक भी मारा गया है। पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने भी इस घटना की पुष्टि की है। 
 
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने इस घटना के संबंध में एक वक्तव्य जारी कर 3 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। वक्तव्य के अनुसार इस घटना में घायल अमेरिकी सैनिक को इलाज के लिए वहां से बाहर ले जाया गया है। हालांकि इस घटना का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 
 
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना अफगान सैनिकों के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट और तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मालवाहक पोत ने नौका को टक्कर मारी, दो मछुआरों की मौत