1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Abu Bakr al Baghdadi

जिंदा है बगदादी, 5 साल में पहली बार दिखाई दिया आईएस सरगना

Abu Bakr al Baghdadi
बगदाद। खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बक्र अल-बगदादी जिहादी संगठन द्वारा सोमवार को जारी एक वीडियो में 5 साल में पहली बार दिखाई दिया।
 
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब फिल्माया गया, लेकिन बगदादी ने पूर्वी सीरिया में आईएस के अंतिम गढ़ बागूज के लिए महीनों चली लड़ाई का जिक्र किया। यह लड़ाई पिछले महीने ही समाप्त हुई।
 
एक गद्दी पर बैठे और 3 लोगों को संबोधित करते हुए बगदादी ने कहा कि बागूज की लड़ाई खत्म हो गई है। वीडियो में इन तीनों व्यक्तियों के चेहरे धुंधले किए गए हैं।
अगला लेख
क्या पीएम मोदी ने रखा है 15 लाख का मेकअप आर्टिस्ट, जानिए वायरल फोटो का सच