सम्बंधित जानकारी
- सीरिया-तुर्की सीमा पर निगरानी चौकियां बनाएगा अमेरिका, आईएस के खिलाफ शुरू होगा अभियान
- अमेरिका की चेतावनी, कुर्द लड़ाकों पर हमला हुआ तो तुर्की को कर देंगे आर्थिक रूप से तबाह
- पत्रकार जमाल खशोगी हत्याकांड में तुर्की के पास और सबूत हैं
- जल्द होगा पत्रकार जमाल खशोगी की मौत के सच का खुलासा, तुर्की के राष्ट्रपति ने लिया संकल्प
- तुर्की में नदी में गिरा वाहन, बच्चों समेत 22 लोगों की मौत, 13 हुए घायल
इस्लामिक स्टेट से संबंध होने के संदेह में तुर्की में चार विदेशी हिरासत में
इस्तांबुल। तुर्की पुलिस ने पश्चिमोत्तर प्रांत बुर्सा में रविवार को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े कम से कम 4 विदेशी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये मोरक्को और नीदरलैंड्स के निवासी हैं।
निजी एनटीवी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि आतंकवाद निरोधक ब्यूरो ने मुडान्या जिले में संदिग्धों को हिरासत में लिया जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला संदिग्ध मोरक्को मूल की डच नागरिक है जबकि दूसरी महिला के पास मोरक्को और नीदरलैंड्स की दोहरी नागरिकता है।
ब्रॉडकास्टर के अनुसार दोनों पुरुष संदिग्धों में से एक इराकी और दूसरा इराकी मूल का डच नागरिक है। इन दोनों पर महिला संदिग्धों को शरण देने और उनकी सहायता करने का आरोप है। तुर्की में पिछले कुछ वर्षों में किए गए घातक हमलों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इन हमलों के लिए आईएस को जिम्मेदार ठहराया गया है। (वार्ता)
