1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 6.4 magnitude earthquake hits Taiwan

ताइवान में आया 6.4 तीव्रता का भूकंप, कोई जनहानि नहीं

भूकंप का केंद्र ताइवान के युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में था। ताइवान के केन्द्रीय मौसम प्रशासन के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई

6.4 magnitude earthquake hits Taiwan
Earthquake in Taiwan: ताइवान के दक्षिणी इलाके में मंगलवार तड़के भूकंप (earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने यह जानकारी दी। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (USGS)के मुताबिक भूकंप के यह झटके स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 17 मिनट पर महसूस किए गए।ALSO READ: तिब्बत के सबसे पवित्र शहर शिगाजे में भूकंप से तबाही, 95 की मौत, 130 घायल

भूकंप का केंद्र ताइवान के युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में था। ताइवान के केन्द्रीय मौसम प्रशासन के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई।ALSO READ: वैज्ञानिकों से बोले पीएम मोदी, भूकंप के लिए चेतावनी प्रणाली विकसित करने की जरूरत

मौत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं:  भूकंप के कारण किसी व्यक्ति की मौत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, यद्यपि बचावकर्मी अभी भी क्षति का आकलन कर रहे हैं। ताइवान के अग्निशमन विभाग ने कहा कि ताइनान शहर के नानक्सी जिले में एक मकान के मलबे से 1 बच्चे सहित 6 लोगों को बचाया गया जिन्हें मामूली चोटें आईं।(भाषा)ALSO READ: 7.1 तीव्रता के भूकंप से थर्राए नेपाल, चीन और भारत, 32 की मौत
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सैफ अली खान के घर आरोपी को ले गई पुलिस, रीक्रिएट किया क्राइम सीन