1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. donald trump inauguration live update

राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दिया पहला ऑर्डर, संबोधन में क्या बोले

Donald Trump
राष्ट्रपति की शपथ लेते ही बोले डोनाल्ड ट्रंप- अब अमेरिका में बड़ा बदलाव होगा  डोनाल्ड ट्रम्प दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने गए। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10.30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट ने बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दक्षिणी सीमा पर आपात की घोषणा करता हूं। मेरी जिंदगी अमेरिका को महान बनाने के लिए बची। दूसरे देशों पर टैक्स और टैरिफ बढ़ाएंगे। 

पनामा नहर को वापस लेंगे : ट्रंप ने अपने पहले संबोधन में कहा कि अमेरिका के दुश्मनों को हराकर रहेंगे। ट्रंप ने कहा कि महंगाई कम करना हमारी प्राथमिकता। सेना अपने मिशन के लिए आजाद होगी। दूसरों की जंग में अमेरिकी सेना नहीं जाएगी। रंगभेद नहीं प्रतिभा को प्राथमिकता देंगे। अमेरिका में ड्रंग तस्कर आतंकी घोषित। अमेरिका में सेंसरशिप नहीं होगी। देश में सबको बोलने की आजादी होगी। हम दुनिया में शांति चाहते हैं। मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलेंगे। अब नाम अमेरिका की खाड़ी होगा। पनामा नहर पर हम कब्जा वापस लेंगे। अंतरिक्ष में अमेरिका परचम लहराएगा।  

उन्होंने कहा कि आज अमेरिका की आजादी का दिन है। बाइडेन सिस्टम आपदा से लड़ने में फेल रहा है। भ्रष्ट सिस्टम ने अब तक परेशान किया था। मेरी नीति अमेरिका फर्स्ट ही रहेगी। बदलाव आज से ही शुरू होगा। अमेरिका में कोई घुसपैठ नहीं कर सकेगा। हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे।
दुनिया में हमारा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। ट्रंप ने कहा कि दुनिया में फिर से अमेरिका का सम्मान होगा। अब से अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि हम साथ काम करने के लिए तत्पर।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Panama Canal को वापस लेंगे, शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति Donald Trump ने किए बड़े ऐलान, भाषण की बड़ी बातें