• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 2 Indians killed in terrorist attack in Niger
Last Updated :नियामी , शनिवार, 19 जुलाई 2025 (14:48 IST)

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

terrorism
2 Indians killed in Niger: दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में एक आतंकवादी हमले में 2 भारतीय मारे गए और एक को अगवा कर लिया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में 2 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया।ALSO READ: अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?
 
पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने की तैयारी : स्थानीय मीडिया के अनुसार राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में एक निर्माण स्थल की सुरक्षा कर रही सेना की एक टुकड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया।ALSO READ: पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

भारतीय मिशन ने कहा कि वह मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है। दूतावास अपहृत भारतीय की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रहा है। मिशन ने पश्चिम अफ्रीकी देश में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी