मछुआरों ने समुद्र से निकाली 16 फुट लंबी मछली, जानिए लोगों ने इसे क्यों कहा 'अपशकुन' 16 foot long fish caught by fishermen in Chile
चिली। चिली में मछुआरों के समूह ने समुद्र के भीतर से 16 फुट लंबी एक रहस्यमयी मछली निकाली है। ये मछली इतनी ज्यादा लंबी और भारी थी कि इसे निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। मछली के निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। मछुआरे इस मछली को 'शापित' कह रहे हैं और उनका मानना है कि इस मछली का भूकंप से भी कोई संबंध है।
मछली को माना जाता है 'अपशकुन':
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस मछली को 'ओरफिश' (Oarfirsh) कहा जाता है और इसकी औसतन लंबाई 5 मीटर होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मछली का मिलना 'अपशकुन' माना जाता है। इसके दिखने के बाद क्षेत्र में सुनामी और भूकंप आने का खतना बना रहता है।
समुद्र तल में पाई जाती है मछली:
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की मछलियां ज्यादातर समुद्र की गहराइयों में ही पाई जाती हैं। इनका ऊपर आकर किनारे के पास मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि समुद्र के नीचे भूकंप जैसे हालात बन रहे हैं।
मछली दिखने पर आते हैं भूकंप और सुनामी:
स्थानीय लोगों में इस तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं कि ओरफिश को भूकंप और सुनामी आने की सूचना देने वाली मछली कहा जाता है। हालांकि, इस सिद्धांत को वैज्ञानिकों द्वारा कभी सही नहीं माना गया लेकिन स्थानीय अधिकारी भी हैरान हैं कि ऐसी दुर्लभ मछली समुद्र की सतह पर कैसे आई।
10 साल पहले जापान में दिखी थी मछली:
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया था कि 2011 में जापान में इस मछली को देखा गया था और उसी साल जापान के फुकुशिमा में भयंकर भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें 19,747 लोगों की मौत हुई थी और 6,242 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। करीब 10 साल बाद ये मछली पुनः दिखाई दी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि चिली में इस मछली का दिखना किसी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है।

