इस देश में सरकारी कर्मचारियों के लिए अनोखा फरमान, मुस्कुराए नहीं तो देना होगा जुर्माना heavy fine will be imposed on govt workers for not smiling at workplace in Philippines
फोटो - सांकेतिक
ये खबर फिलीपीन्स से आई है, जहां के एक मेयर ने सरकारी कर्मचारियों के लिए फरमान जारी करते हुए कहा है कि जो हमेशा नहीं मुस्कुराएगा उसपर जुर्माना लगाया जाएगा। मेयर के अनुसार ये फैसला सरकार द्वारा जनता को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के स्तर को सुधारने के लिए लिया गया है।
इस कथित 'मुस्कान नीति' को लागू करने का श्रेय अरस्तु एगुइरे को जाता है, जो फिलीपीन्स के क्यूजोन प्रांत के मनीला शहर के मेयर हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों द्वारा शांति और मैत्रीपूर्ण माहौल बनाने की भावना को मन में रखकर ईमानदारी से लोगों की सेवा करने के लिए इस नीति को लागू किया जाना चाहिए। अरस्तु ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के कर्मचारियों के रवैये को बदलना चाहते हैं, जिससे नागरिकों के लिए एक अनुकूल नगर पालिका बनाई जा सके।
अगर कोई कर्मचारी इस आदेश को पूरा करने में विफल हो जाता है तो उस छह महीने के वेतन के बराबर जुर्माना लगाया जाएगा। यहां तक की उसे नौकरी से निलंबित भी किया जा सकता है। ये नियम तब से लागू किया जाएगा, जब फिलीपीन्स में कोरोना पूरी तरह खत्म हो जाएगा। क्योकि, वर्तमान में सभी देशवासियों को मास्क पहनने की हिदायत दी गई है।

