1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 5 killed in 20 vehicles colliding in America

अमेरिका में 20 वाहन आपस में भिड़े, 5 लोगों की मौत

US
हार्डिन (अमेरिका)। अमेरिका में एक भीषण दुर्घटना हो गई है। यहां के मोंटाना राज्य के इंटरस्टेट 90 पर शुक्रवार शाम को कम से कम 20 वाहनों के आपस में टकरा जाने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है। प्राधिकारियों के अनुसार इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।
 
गवर्नर ग्रेग गियाफोर्ते ने ट्वीट किया कि मैं हार्डिन के समीप बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबरों से बहुत दु:खी हूं। कृपया मेरे साथ पीड़ितों और उनके प्रियजनों के लिए दुआ कीजिए। हम प्रथम बचावकर्ताओं की उनकी सेवा के लिए आभारी हैं।
 
समाचार चैनल 'केटीवीए' की खबरों के अनुसार यह हादसा हार्डिन से 5 किलोमीटर दूर पश्चिम में हुआ। मोंटाना राजमार्ग गश्ती दल के सार्जेंट जे. नेल्सन ने 'एमटीएन' न्यूज को बताया कि घटना की सूचना शाम करीब 4.30 बजे मिली और प्रथम बचावकर्ता 90 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचे।(भाषा)
अगला लेख
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल का भाव रहे स्थिर, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम