1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. fire indication in delhi indore flight, emergency landing

दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में आग! दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

air india
Emergency Landing of Air India plane : इंदौर जाने वाला एयर इंडिया का विमान रविवार को तकनीकी खराबी की वजह से वापस दिल्ली लौट आया। दिल्ली में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
 
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के विमान AI2913 दिल्‍ली से इंदौर की और उड़ान भरते ही पायलट को दाहिने इंजन में फायर इंडिकेशन मिला। उन्होंने एटीसी को तुरंत इसकी सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग कराने की इजाजत मांगी। इसके तत्‍काल बाद एयर इंडिया की फ्लाइट की दिल्‍ली में वापस सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित है। विमान को जांच के लिए भेजा गया।
 
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान को जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। यात्रियों को इंदौर ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। विमानन कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।
 
एयरलाइन ने हवाई सुरक्षा नियामक डीजीसीए को भी घटना की जानकारी दी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग