1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ivana Trump, the first wife of former US President Donald Trump, dies

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन

Donald trump
न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप की मृत्यु शरीर पर चोट लगने के कारण दुर्घटनावश हुई। न्यूयॉर्क शहर के चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने गुरुवार को बताया था कि पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या उनकी मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई थी।
 
चिकित्सा परीक्षक की संक्षिप्त रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह दुर्घटना कब हुई। डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बताया था कि इवाना का मैनहट्टन के अपर ईस्ट साइड में सेंट्रल पार्क के समीप उनके घर में निधन हो गया। वे 73 वर्ष की थीं।
 
ट्रंप दंपति 1980 के दौर में न्यूयॉर्क के प्रभावशाली दंपति थे। हालांकि बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मार्ला मैपल्स से शादी कर ली थी। हाल के वर्षों में इवाना ट्रंप के अपने पूर्व पति से संबंध अच्छे हो गए थे। उन्होंने 2017 में आई एक किताब में लिखा था कि वे हफ्ते में एक बार बात जरूर करते हैं।
 
इवाना ने 2016 में 'न्यूयॉर्क पोस्ट' से कहा था कि वे पूर्व राष्ट्रपति की समर्थक और सलाहकार दोनों हैं। इवाना का जन्म चेक गणराज्य के चेकोस्लोवाक शहर में 1949 में हुआ था। उन्होंने ट्रंप से 1977 में शादी की थी।(भाषा)
अगला लेख
मतगणना में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ,लीगल टीम के साथ तैयार रहेगा हेलीकॉप्टर