1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Viral Video, British High Commissioner Alex Ellis

जब ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने पोल कर पूछा... डोसा कांटा-छुरी से खाऊं या हाथ से?

Viral Video
नई दिल्ली, सोशल मीडिया पर ब्रिटिश हाई कमिश्नर का एक वीडियो गजब वायरल हो रहा है। इस फूड वीडियो में वे हाथ से डोसा खाते हुए नजर आ रहे हैं।

अगर आप हर चीज को चम्मच, कांटे और छुरी से खाते हैं तो आपने लोगों को अक्सर ऐसा कहते सुना होगा कि हाथ से खाने से किसी भी चीज का स्वाद बढ़ जाता है। भारत के कई हिस्सों में लोग हाथ से ही खाना खाना पसंद करते हैं।

लेकिन ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस के लिए हाथ से खाना बिल्कुल नया एक्सपीरियंस था। उन्होंने साउथ इंडिया में अपने हाथों से डोसा खाया। साथ ही लोगों को फ्लाइंग किस  भी दी।

ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने अपना फूड वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ट्विटर की 92 प्रतिशत जनता सही है। हाथ से खाने पर डोसा का स्वाद बेहतर लगता है। उन्होंने कन्नड़ और हिन्दी भाषा में भी अपना यह अनुभव शेयर किया है। एलेक्स ने हिन्दी में लिखा- एकदम मस्त. अब तक 2 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग यह वीडियो देख चुके हैं!

एलेक्स एलिस ने हाथ से डोसा खाने से पहले ट्विटर पर लोगों से एक राय मांगी थी। उन्होंने पोल शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा था कि वे डोसा कांटा और छुरी से खाएं या अपने हाथ से। इस पर 92 प्रतिशत लोगों ने उन्हें हाथ से डोसा खाने की सलाह दी थी।
अगला लेख
Income tax : आयकरदाताओं के लिए सरकार ने जारी की नई सुविधा